ढाढ़ी मोड़ के निकट पशु चारा काटने गए किशोर की डूबकर मौत
खगडि़या, अक्टूबर 2 -- खगड़िया । नगर संवाददाता खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र स्थित डाढ़ी मोड़ के निकट शुक्रवार को पशु चारा काटने के दौरान गड्ढे में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर प्रखंड के कासिमपुर गांव निवासी दुलारचंद सिंह के पुत्र आयुष कुमार(16 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक परिजनों ने बताया कि आयुष कुमार शुक्रवार को पशुओं के लिए चारा काटने डाढ़ी मोड़ के पास गया था। इसी दौरान अचानक एक गड्ढे को पार करने के दौरान किसी तरह से पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: नाव पलटने से डूबे किशोर का शव मिला इसी बीच वह जब काफी देर तक वापस घर नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू किया। इसी बीच परिजनों ने देखा कि पानी भरे गड्ढे में एक शव तैर रहा है। इसके बाद शव की पहचान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.