बागेश्वर, मार्च 17 -- जनपद में अवैध शराब की बिक्री तथा बरामदगी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ढाबे में बिना लाइसेंस शराब परोसते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल अनिल उपाध्याय ने बताया कि आरोपित मदन सिंह टंगड़िया को उसके ढाबे में अवैध रूप से शराब परोसते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपित के पास शराब परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं पाया गया। आरोपित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...