रिषिकेष, जनवरी 27 -- ढालवाला ड्रेन (निकास नाली) से गंगा तक पहुंच रही गंदगी की शिकायत पर एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ चंद्रेश्वर नगर में निरीक्षण किया। उन्होंने ड्रेन की पानी की गुणवत्ता की जांच कराई। इसमें पानी दूषित नहीं मिला। इसके बावजूद शिकायतकर्ता ने करीब 250 मीटर ड्रेन के खुले हिस्से को ढकने की मांग की। इस पर एसडीएम ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मंगलवार को एसडीएम योगेश मेहरा, नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल जल निगम और सिंचाई विभाग के साथ अधिकारियों के साथ चंद्रेश्वरनगर पहुंचे। उन्होंने ढालवाला ड्रेन के रूप में चंद्रेश्वनगर से होते हुए गंगा में गिर रहे स्रोत के पानी में गंदगी की शिकायत पर निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों के साथ निरीक्षण में उन्होंने मौके पर ही ड्रेन के पानी की गुणवत्ता की जांच कराई। इसमें रिपो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.