पलामू, मार्च 24 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढाब गांव के मिडिल स्कूल के प्रभारी हेडमास्टर अर्जुन राम की हार्ट अटैक होने से मंगलवार की अल सुबह में में मौत हो गई। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उन्हे अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। मृतक का अंतिम संस्कार ढाब गांव के श्मशान घाट पर किया गया। शिक्षक संघ के नेता संतोष राय ने कहा कि अर्जुन राम काफी मिलनसार स्वभाव के थे, उनके अचानक चले जाने से शिक्षक समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है। हुसैनाबाद के पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता मृतक के घर पर पहुंचकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त किया है। हरिहरगंज की प्रमुख कमला देवी ने भी परिजनों को ढांढस बंधाने का काम किया। दाह संस्कार में हरिहरगंज नगर पंचायत के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि, मुखिया जितेन्द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.