कोडरमा, अप्रैल 9 -- चंदवारा। प्रखंड के ग्राम ढाब में एकादशी सह श्रीमद्भागवत यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली की गई। इसमें 151 महिलाएं व कन्याएं शामिल हुई। कलश यात्रा का उदघाटन बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने नौ कन्याओं को कलश सौंप रवाना किया। मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक हे, जो समाज को सकारात्मक ऊर्जा व एकता का संचार करता है। मौके पर जिला परिषद सदस्य नीतू यादव,धनंजय सिंह, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव,भाजपा नेता धनंजय सिंह, मुखिया पुष्पा यादव, पूर्व प्रमुख लीलावती देवी, पूर्व जिप सदस्य अमृता सिंह, समाजसेवी अशोक सिंह मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.