शाहजहांपुर, मार्च 15 -- कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से ढाबा संचालकों के सामने संकट खड़ा हो गया है। घरेलू सिलेंडर तो लोगों को मिल रहे हैं, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर न मिलने से ढाबों पर खाना बनाना मुश्किल हो गया है। ऐसे में कई ढाबा संचालकों ने कोयले की भट्ठियां बनाकर काम चलाना शुरू कर दिया है। रोजा मंडी गेट के सामने स्थित कई ढाबों पर पहले गैस चूल्हों पर ही खाना पकाया जाता था, जबकि तंदूर के लिए अलग भट्ठी लगी रहती थी। अब गैस की कमी के कारण संचालकों ने अतिरिक्त भट्ठियां तैयार कर ली हैं और उन्हीं पर खाना बनाया जा रहा है। ढाबा संचालकों का कहना है कि परिवार चलाने के लिए कारोबार जारी रखना जरूरी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.