ढाबे से 10 पउवा अवैध शराब बरामद, संचालक गिरफ्तार
उन्नाव, अक्टूबर 2 -- नवाबगंज, संवाददाता। गांधी जयंती पर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 हसनगंज ज्योति अग्रवाल ने शुक्रवार शाम अजगैन पुलिस के साथ हाईवे किनारे ढाबों की चेकिंग की। चमरोली के पास लक्ष्मी ढाबे से 10 पउवा अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने ढाबा संचालक शिवकुमार पुत्र स्व. परशुराम निवासी अजईयाखेड़ा, थाना अजगैन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अजगैन थाने में आबकारी अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: 110 लीटर कच्ची शराब बरामद यह भी पढ़ें- Bhabua News: उत्पाद पुलिस ने 125 लीटर शराब और ऑटो जब्त की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.