अमरोहा, अप्रैल 9 -- अमरोहा। डिडौली कोतवाली पुलिस ने बैटरा बरामद कर चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बीते दिनों हाईवे स्थित एक ढाबे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा जनरेटर का बैटरा चोरी कर लिया गया था। मुकदमा दर्ज कर पुलिस तभी से आरोपी की सुरागकशी में जुटी थी। इसी कड़ी में सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने बुधवार को गांव नीलीखेड़ी निवासी आदिल पुत्र जाहिद की गिरफ्तारी की। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर ढाबे से चोरी किया गया बैटरा बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बालियान ने आरोपी आदिल का चालान करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.