ढाबे में घुसकर होटल मालिक पर डंडो और सरियों से हमला, गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 2 -- कायमगंज, संवाददाता।दिल्ली रोड पर एक ढाबे में घुसकर होटल मालिक पर तीन हमलावर सगे भाइयों ने लाठी डंडों और सरियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और जानमाल की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई जिस पर पुलिस घायल ढाबा मालिक को अस्पताल ले गई। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के दमदमा गांव निवासी अब्दुल अजीम खान दमदमा के समीप अपने होटल पुराना राज दरबार फैमिली ढाबा पर सोमवार दोपहर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान कलाखेल मोहल्ला निवासी असफर खान, शानू और कैफ अहमद खान बाइक से होटल के अंदर आ गए। आरोपितों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की नीयत से डंडों व सरिया से हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.