शाहजहांपुर, मई 11 -- तिलहर। कुछ लोगों द्वारा हाईवे किनारे ढाबे पर हंगामा करने तथा ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट करने पर पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लेकिन वायरल वीडियो की हिंदुस्तान पुष्टि नहीं करता है। गोपालपुर गांव के मनमेंदर सिंह ने बताया कि हाईवे नगरिया मोड पर उसका सरदारजी नाम से ढाबा है। 9 मई की रात बह अपने घर पर सो रहे थे इसी दौरान उसे सूचना मिली कि गांव के ही सुरजीत सिंह और रोहित ने अपने 8-10 अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके ढाबे पर हंगामा काटा। यह भी पढ़ें- शराब की दुकान पर महिलाओं का हंगामा, की तोड़फोड़ जब कर्मचारियों ने विरोध किया तो उन्हें लाठी से पीट कर घायल कर दिया। मारपीट में कर्मचारी वीरपाल के गंभीर चोटें आई है। पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटी...