रुडकी, अप्रैल 8 -- रुड़की, संवाददाता। ढाबे पर खाना खाने ठहरे चार दोस्तों से पैसों के लेनदेन को लेकर ढाबा मालिक पिता-पुत्र ने गाली गलौज की। आरोप है कि दोनों ने गांव से परिचितों को बुलाकर धारदार हथियारों से चारों पर हमला कर कार में भी तोड़फोड़ की है। इस बीच नगदी और सोने की चेन भी चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी शिव लोधी ने मंगलवार देर शाम को पुलिस को तहरीर देकर बताया कि तीन अप्रैल को वह अपने दोस्त अंकित, प्रवीन और हिमांशु निवासी पानीपत के साथ हरिद्वार घूमने गया था। हरिद्वार से घूमने के बाद वह अपने साथियों के साथ पानीपत जा रहा था। इस बीच वह ढंडेरी बाईपास किनारे एक ढाबे पर खाना ऑर्डर कर दिया। आरोप है कि ढाबा मालिक वैभव सैनी और उसके पिता मांगेराम सैनी गांव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.