विकासनगर, मार्च 5 -- धर्मावाला क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने गए एक युवक पर कुछ लोगों ने रंजिशन लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक की टांग टूट गई। घायल को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे हरियाणा के यमुना नगर रेफर कर दिया गया। मामले में पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि तारूवाला पंचायत बद्रीपुर वार्ड नंबर-7 पांवटा साहिब निवासी राजेंद्र सिंह ने तहरीर दी है। बताया कि दो मार्च की रात करीब नौ बजे उनका पुत्र सर्वजीत सिंह धर्मावाला के पास स्थित एक ढाबे में खाना खाने गया था। इस दौरान मतरालियो पांवटा निवासी मनिंदर सिंह उर्फ गल्लू सैनी और दिलबाग कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने पुरानी रंजिश में सर्वजीत सिंह पर लोहे की रॉड से हमला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.