बाराबंकी, जून 5 -- बाराबंकी। कोतवाली नगर क्षेत्र के क ढाबे पर खाना खाने गए युवक से कुछ लोगों ने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद व कुछ अज्ञात पर केस दर्ज किया है। महर्षि नगर लखपेड़ाबाग निवासी सूरज सिंह पुत्र घनश्याम सिंह ने बताया कि 27 मई को वह रात करीब 10 बजे अपने घर के पास स्थित कृष्णा ढाबा पर भोजन करने गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद विवेक वर्मा उर्फ त्यागी, उत्कृष्ट त्रिवेदी व कुछ अन्य अज्ञात लोगों ने उसे गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सभी आरोपित एक राय होकर उसके और उसके साथ मौजूद सुधांशु भारद्वाज के साथ मारपीट करने लगे। पीड़ित ने बताया कि शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...