ढाबे पर पूर्व प्रधान के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी
इटावा औरैया, मई 19 -- भरथना। मोहल्ला पुराना भरथना निवासी पूर्व प्रधान बुजुर्ग बीरबल सिंह ने दो युवकों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया है कि 18 मई की शाम करीब 7 बजे वह ठाकुर ढाबा पर सब्जी लेने गए थे। आरोप है कि वहां पुराना भरथना निवासी आरोपी ने उनसे शराब पीने के लिए सौ रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर अमित जबरन उनकी जेब से 200 रुपये निकालने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। तहरीर में बताया गया है कि शोर सुनकर आरोपी का भाई भी मौके पर पहुंच गया और दोनों ने मिलकर लात-घूंसों से मारपीट के दी। मारपीट में उनके बाएं पैर में चोट आई है। आरोप है कि जाते समय दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.