ढाबे पर नहाते समय ट्रक चालक की करंट से मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर अमेठी के त्रिशुंडी स्थित ढाबे पर मंगलवार दोपहर नहाते समय ट्रक चालक की मौत हो गई। स्थानीय लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले आए। डॉक्टरों के मृत घोषित करने के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। प्रयागराज के सोरांव के मलकिया निवासी 42 वर्षीय मुन्नीलाल पाल ट्रक चलाता था। वह मंगलवार दोपहर अमेठी के त्रिशुंडी स्थित कोल्डड्रिंक फैक्टरी के पास अयोध्या-प्रयागराज हाईवे किनारे ढाबे पर रुका था। वहां नहाते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज भेजा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन पहुंचे और शव देखते ही चीत्कार करने लगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.