ढाबे पर तोड़फोड़ करने वालों पर केस
बस्ती, जून 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। छावनी थानांतर्गत पचवस स्थित ढाबे पर मारपीट व तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। अयोध्या जनपद के हैदरगंज थानांतर्गत न्यूना पूरब निवासी संजय मौर्या ने तहरीर देकर बताया है कि छावनी के पचवस स्थित उनके ढाबे पर कुछ लोग बुधवार को दिन में आए। आरोप है कि इन लोगों ने शराब पी रखी थी। ढाबे के कर्मियों को अपशब्द कहते हुए बदसलूकी की। मना करने पर उन्हें मारापीटा और तोड़फोड़ की। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मारपीट में कर्मवारी शंकर मौर्या और दिवाकर को काफी चोट आई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश सिंह निवासी पचवस और कुछ अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.