ढाबे पर खाने की शिकायत की तो ग्राहक को पीटा
लखनऊ, मई 19 -- सरोजनीनगर, संवाददाता। खराब खाने की शिकायत पर ढाबा संचालक ने साथियों के साथ मिलकर ग्राहक को पीटा। बिजनौर के मखदूमपुर कैथी निवासी संदीप रावत रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे जुनाबगंज मोहनलालगंज रोड स्थित बीबीपुर के पास मन्नत ढाबा पर खाना खाने गया था। खाना खराब होने की उसने शिकायत की तो ढाबा संचालक प्रमोद सिंह उर्फ गुड्डू ने कई अज्ञात लोगों के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें गालियां दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बंथरा पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है.
नगराम में दो घरों में चोरी नगराम, संवाददाता। नगराम के सलेमपुर अचाका गांव में चोरों ने दो किसानों के घरों में लाखों रुपये के जेवरात, नकदी चोरी कर ली। सलेमपुर अचाका गांव निवासी किसान सचिन कुमार शर्मा ने बताया कि सोम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.