ढाबे पर खाना खाने के दौरान मारपीट, एफआईआर दर्ज
शाहजहांपुर, मई 23 -- ददरौल। नेशनल हाईवे पर नैनीताल ढाबे में अनर्गल टिप्पणी को लेकर हुए विवाद और फायरिंग के मामले में चौक कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही हैं। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी ललित मोहन अग्निहोत्री 20 मई को अपने भतीजे शशांक अग्निहोत्री के साथ नैनीताल ढाबा पर खाना खाने गए थे। यहां बगल वाली टेबल पर बैठे कुछ लोग अनर्गल टिप्पणियां कर रहे थे। जब ललित और शशांक ने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- नैनीताल ढाबे पर दो पक्षों में मारपीट, मची अफरातफरी आरोपियों ने अपने कई साथियों को मौके पर बुला लिया और ढाबे पर जमकर हंगामा काटते हुए ललित और शशांक के साथ मारपीट की। आरोप है कि जान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.