अमरोहा, सितम्बर 8 -- कैंची धाम जा रहे कार चालक के साथ डिडौली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन स्थित ढाबे पर शराब पीने को लेकर यात्रियों के से विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो शराब की एक बोतल बरामद हुई। हंगामे के बाद चालक एक यात्री को ढाबे पर छोड़कर कार लेकर लौट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी हर्षित कार चालक हैं। उनके मुताबिक सोनीपत जिले के सदर थाना क्षेत्र के वागड़ी गांव निवासी कृष्णा और उसके साथी ने ऑनलाइन कैंची धाम जाने के लिए उनकी कार बुक की थी। दोनों युवक कार में सवार होकर कैंची धाम के लिए रवाना हुए। आरोप है कि रास्ते में दोनों ने कार के अंदर शराब पीना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर उसके व उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों ने ...