अमरोहा, अप्रैल 7 -- गजरौला, संवाददाता। परिवहन विभाग के एआरएम ने रविवार शाम दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर स्थित ढाबे पर छापेमारी की। चालकों ने रोडवेज की सात बसों को अवैध रूप से ढाबे पर रोक रखा था। चालक-परिचालकों पर कार्रवाई के लिए संबंधित डिपो पर एआरएम ने पत्र लिखा है। बताया जा रहा है कि अनुबंधित ढाबे को छोड़कर चालक व परिचालक दूसरे ढाबों पर बसों को रोका रहे थे।मुखबिर की सूचना पर एआरएम कृष्ण चंद्र ने गजरौला में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे किनारे एक ढाबे पर छापामारी की। बताया जा रहा है कि ढाबा परिवहन निगम से अनुबंधित नहीं है। बावजूद इसके ढाबे पर पीतल नगरी, मुरादाबाद, लोनी समेत अन्य डिपो की सात रोडवेज बसें खड़ी मिली। आरोप है कि चालक व परिचालकों द्वारा अनुबंधित ढाबों को छोड़कर दूसरे ढाबे पर बसों को अवैध रूप से रोका जा रहा था। एआरएम ने बताया कि संबंधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.