नई दिल्ली, जून 3 -- चाय के शौकीनों को दिन में एक कप अच्छी चाय पीने को मिल जाए तो मानों उनका दिन सफल हो जाता है। उसमें भी चाय अगर गाढ़ी दूध वाली हो, तब तो कहना ही क्या। अगर आप भी ऐसी ही दूधवाली क्रीमी और टेस्टी चाय पीना पसंद करते हैं, तो एक बार रबड़ी चाय आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। रबड़ी चाय इतनी गाढ़ी और मलाईदार बनती है कि पी कर मजा आ जाता है। नॉर्मल चाय से अलग हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं तो एक बार ये वाली चाय जरूर बनाकर ट्राई करें। इसका स्वाद आपकी रोज वाली चाय से थोड़ा अलग, क्रीमी और काफी रिच होता है। यहां हम आपके लिए कुछ टिप्स ले कर आए हैं, जिन्हें अगर आप ध्यान में रखें तो घर पर स्पेशल रबड़ी वाली चाय बनाकर तैयार कर सकते हैं। यकीन मानिए आपको फिर दोबारा चाय से प्यार हो जाएगा।हमेशा फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें ढाबा स्टाइल रबड़ी चाय बनान...