हापुड़, मार्च 25 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में एनएच 9 पर स्थित एक ढाबे पर जमीन विवाद को लेकर मंगलवार देर रात आरोपियों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि करीब दो दर्जन से अधिक लोग ट्रैक्टर और बुलडोजर लेकर ढाबे पर पहुंचे और वहां तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों को कब्जे में लेकर उनका फोन छीन लिया। गल्ले में रखे दस हजार रुपये भी आरोपियों ने निकाल लिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस में दी तहरीर में बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी विरेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-9 किनारे स्थित खसरा संख्या 248 (अ और ब) में उसकी जमीन है। इस जमीन में कुचेसर चौपला फतेहपुर का सतपाल भी सहखातेदार है। दोनों ने होटल खोलने के लिए ग्राम लालपुर निवासी अभिषेक क...