ढाबे के पास दो पक्षों में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, वाहन छोड़कर भागे राहगीर
हाथरस, जून 19 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। गुरुवार की शाम सात बजे मथुरा रोड हतीसा पुल के पास कैलाश ढाबे पर दो गुट आमने सामने आ गये। दोनों गुटों में करीब बीस राउण्ड फायरिंग हुई। इससे इलाके के लोग दहशत में दिखे। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची,लेकिन जब तक दोनों ही गुट मौके से भाग निकले। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हाथरस गेट के उप निरीक्षक कैलाश बाबू ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे बाईपास पर कैलाश ढाबे के पास रोड पर एक स्कार्पियों व बैगनार कार, अन्य छोटी कारों और एक बुलेट बाइक सवार लोगों ने एक दूसरे पर जान से मारने की नीयत से आमने सामने से गोलीबारी शुरु कर दी। जिसे देख सड़क पर चल रहे यात्री घबराकर अपने वाहन वापस लेकर भागने लगे। जिससे सड़क पर अफरा तफरी मच गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.