संतकबीरनगर, फरवरी 27 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद के कांटे क्षेत्र के एक ढाबा के पास गुरुवार की शाम को तलवार भांजते दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों युवकों को तलवार के साथ पुलिस कोतवाली ले गई। चौकी इंचार्ज कांटे उमाशंकर तिवारी ने बताया कि सूचना मिली की चुरेब स्थित एक ढाबे के पास दो युवक हाथ में तलवार लेकर भांज रहे है। युवकों की ऐसी हरकत से दुर्घटना घट सकती है। आस-पास के लोग भयभीत हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को दो तलवार के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक ढाबा पर तलवार लेकर जन्म दिन की पार्टी मनाने आए हैं। तलवार से ही केक काटने की तैयारी थी। पकड़े गए दोनों युवक कोतवाली क्षेत्र चिनौना गांव के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.