रायबरेली, मार्च 6 -- बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुंदनगंज गांव में स्थित सीमेंट फैक्ट्री के पास एक ढाबा संचालक और ट्रक चालक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसमें ढाबा संचालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रक चालक के ऊपर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। इटावा जिले के अहीर टोला के रहने वाले ट्रक चालक सूरज पुत्र किशन बछरावां क्षेत्र के कुंदनगंज में स्थित सीमेंट फैक्ट्री में अपने ट्रक को खड़ा कर पास में ही स्थित ढाबे पर अन्य चालकों के साथ खाना खाने के लिए गया। इसी बीच ढाबा संचालक उनके कर्मचारी व ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। जिस पर ढाबा संचालक ने अपने कर्मचारियों के साथ ट्रक चालक सूरज पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.