लखनऊ, फरवरी 1 -- - सुलतानपुर रोड पर द-सिंह ढाबा में हुई घटना लखनऊ, संवाददाता। सुलतानपुर रोड पर सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शनिवार शाम द सिंह ढाबा पर पहुंचे दबंगों ने संचालक और कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान लाठी-डंडों से प्रहार कर संचालक और एक वेटर का सिर फोड़ दिया। ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। पीड़ित ढाबा संचालक अभिनव सिंह के मुताबिक वह मूल रूप से फतेहपुर जनपद के रहने वाले हैं। सुलतानपुर रोड पर उनका द सिंह ढाबा है। शनिवार शाम पड़ोस के प्लाट मालिक का बेटा आठ से 10 साथियों के साथ पहुंचा। उसने कर्मचारियों से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया और फर्नीचर में तोड़फोड़ की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। अभ...