कौशाम्बी, मई 12 -- कोखराज थाना के समीप नेशनल हाइवे किनारे की हो रही फेंसिंग (बाड़) के विरोध में ढाबा संचालक मंगलवार को उतर आए। जमकर हंगामा किया। अफसरों के सामने आत्मदाह का प्रयास किया गया। मौके से एक को हिरासत में लेकर पुलिस ने चालान कर दिया है। प्रकरण में पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एनएचएआई के अफसरों के निर्देश पर हाइवे किनारे फेंसिंग वायर खींची जा रही है। हाइवे को बंद करने का मुख्य उद्देश्य है कि खेत से जानवर सड़क पर न आने पाए। इसका विरोध ढाबा संचालक कर रहे हैं। ढाबा संचालकों का कहना है कि उनके यहां ग्राहकों के आने के लिए रास्ता दिया जाए। एनएचएआई के अधिकारी आने-जाने के लिए दस-दिस फिट का रास्ता दे रहे हैं, लेकिन ढाबा संचालक अपने सामने पूरी जगह खाली रखने की मांग कर रहे हैं। मंगलवार को एनएचएआई के कर्मचारी काम कर रहे थे।...