ढाबा में देर रात चोरी का प्रयास, सीसीटीवी देख लौटाया सामग्री
चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर आसनतलिया के पास स्थित चौहान ढाबा में देर रात चोरी का प्रयास सीसीटीवी में कैद हो गया। जब ढाबा में कुछ नहीं मिला तो फ्रिज में रखा पूरा चिकन लेकर चोर फरार हो गया। इसके बाद ढाबा के संचालन संचालक जितेंद्र चौहान ने चक्रधरपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू की। इस संबंध में थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो पाया कि एक युवती ने ढाबा में घुसकर चोरी का प्रयास किया। लेकिन जब ढाबा में कुछ नहीं मिला तो युवती ने फ्रिज से चिकन की चोरी कर चली गई। जैसे ही युवती को पता चला वहां सीसीटीवी लगा हुआ है तो उसने चोरी की चिकन लाकर दुकान के पास रखी और माफी मांगते हुए फरार हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.