मुजफ्फरपुर, मार्च 6 -- मड़वन, एक संवाददाता। करजा थाना क्षेत्र के गोनौरा इंडा के समीप एक ढाबे पर गुरुवार की रात युवक ने धावा बोल दिया। ढाबा मालिक से 30 हजार रुपए रंगदारी मांगी। इनकार करने पर ढाबा मालिक के साथ मारपीट कर पॉकेट से 25 हजार रुपये छीन लिया। इस बीच ग्रामीणों की मदद से युवक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मामले को लेकर ढाबा मालिक कर्नल कुमार यादव ने करजा थाना में केस दर्ज कराया है, जिसमें सरैया थाना क्षेत्र के बाड़ाडीह निवासी रजनीकांत राय को आरोपित किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की रात आरोपित नशे की हालत में ढाबा पर पहुंचा और तीस हजार रुपया रंगदारी मांगने लगा। इनकार करने पर मारपीट की। पॉकेट से 25 हजार रुपया छीन लिया। थानेदार रामकृष्ण परमहंस ने बताया कि मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.