लखीमपुरखीरी, मई 4 -- भीरा थाना क्षेत्र के बसतौला चौराहे पर ढाबा चलाने वाले ढाबा संचालक ने जहरीला पदार्थ खा लिया और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर कुछ लोगो पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। भीरा थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी विष्णु कश्यप ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालकर कुछ लोगों पर पैसे लेकर वापस न करने का आरोप लगाया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें बिजुआ सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसी विवाद में राम नगर कला निवासी सोनू पुत्र राम कुमार ने थाना भीरा में प्रार्थना पत्र दिया है। सोनू के मुताबिक, पैसे मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दबंगों के डर से उसका भाई दुकान पर नहीं जा पा रहा है। घटना ...