फिरोजाबाद, मार्च 30 -- रविवार रात राजा का ताल चौकी पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने एक युवक को शराब की बिक्री करते हुए गिरफ्तार करते हुए दो दर्जन से अधिक पैव्वा बरामद किए हैं। राजा का ताल क्षेत्र में हाईवे किनारे संगम ढाबा संचालित है। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि ढाबा पर एक युवक देशी शराब की बिक्री करता है। रविवार रात 10 बजे राजा का ताल पुलिस चौकी इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ ढाबा पर छापा मारा। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। ढाबा की तलाशी तो 20 पैव्वा देशी शराब के बरामद हुए। पुलिस की पूछताछ में युवक ने अपना नाम बंटू पुत्र चंदन सिंह निवासी राजा का ताल बताया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि आरोपी को जरूरी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.