मैनपुरी, जून 30 -- थाना क्षेत्र में एक ढाबा पर रात को काम करने वाले अधेड़ कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कर्मचारी रात में ढाबा पर नहीं पहुंचा तो कर्मियों ने उसके कमरे पर जाकर देखा। जहां वह मृत पड़ा था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जनपद हरदोई के थाना हरियावन क्षेत्र के ग्राम संधिनावा निवासी 52 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र गंगाबख्श कुरावली कस्बे से गुजरे जीटी रोड स्थित शिवम ढाबा पर नौकरी करता था। वह बीते एक साल से नौकरी कर रहा था और रात 12 बजे ढाबा पहुंचता था। सोमवार की रात वह काम पर नहीं पहुंचा तो रात में ही होटल मालिक ने होटल के अन्य कर्मियों को कमरे पर देखने के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- ढाबा पर ड्यूटी कर रहे अधेड़ की संदिग्ध मौत जहां अनिल कुमार अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें आनन फ...