संभल, जून 7 -- सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर के हल्लू सराय स्थित सैनी ढ़ाबा के पास आसिफ निवासी ख्वास खां सरासय खाना लेने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान वहां शराब के नशे में तीन-चार लोग खड़े थे। आसिफ ने उनसे रास्ते से हटने के लिए कहा तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने लात-घूंसों व बेल्टों से पिटाई की। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी मौका पाकर भाग गए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल सुधीर पंवार ने बताया कि अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...