भदोही, अक्टूबर 8 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के छतमी में ढाबा कर्मी की मौत के मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। मामले में मृतक के भाई ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। प्रकरण की जांच की जा रही है। जौनपुर जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के चकमलाई गांव निवासी सूरज तिवारी ने तहरीर दिया। कहा कि गत दिनों तीन अक्टूबर की रात उनके छोटे भाई सुमित कुमार तिवारी की पांडेय ढाबा के पास सड़क दुर्घटना में हो गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि हाइवे पर दोनों तरफ स्थित एक ही मालिक के होटल में उनका भाई नौकरी करता था। रात में ड्यूटी पूरी करके वह सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए मामले की जांच कर पूर्ण न्...