कुशीनगर, फरवरी 1 -- कुशीनगर। गन्ने की फसल में लगने वाले लाल सड़न रोग के बचाव के लिए न्यू इंडिया शुगर मिल ढाढ़ा की तरफ से घर-घर ट्राईकोडर्मा-हर घर ट्राईकोडर्मा अभियान चलाया गया। शनिवार को अवध शुगर एण्ड एनर्जी लि0 यूनिट न्यू इण्डिया शुगर मिल के अधिशासी अध्यक्ष आरके गुप्ता के नेतृत्व में फफॅूदजनित रोगों विशेष रूप से लाल सड़़न रोग से गन्ने की फसल के बचाव हेतु मिल क्षेत्र में किसानों द्वारा एकत्र किए गये गोबर की खाद/गड्ढों में ट्राईकोडर्मा पाउडर नि:शुल्क मिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। गांवों में जहां भी किसानों द्वारा घूरे पर गोबर की खाद एकत्र की जा रही है, उसमें चीनी मिल द्वारा अपने साधनों से ट्राईकोडर्मा पाउडर मिलवाया जा रहा है। इससे किसानों को गन्ने की फसल के साथ ही साथ अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ाने में लाभ मिलेगा। इस अभियान की शुरूआत चीनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.