अंबेडकर नगर, जून 3 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जैतपुर थाना क्षेत्र के ढाखा गांव में हुई लाखों रुपये के जेवरात और कीमती सामान की चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। घटना के करीब 10 दिन बीत जाने के बावजूद चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। ढाखा गांव निवासी अतुल कुमार सिंह के घर 21 अप्रैल की रात चोरों ने दो कमरों की ग्रिल तोड़कर प्रवेश किया और घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। चोरी गए सामान में चांदी की प्लेटें, पायल, सोने की अंगूठी, कान की बालियां तथा रत्न जड़ित अंगूठियां शामिल हैं। यह भी पढ़ें- लाखों की चोरी का दस दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और आसपास के लोगों से पूछताछ भ...