ढाका में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
मोतिहारी, जून 27 -- सिकरहना। ढाका में मुख्य सड़क के किनारे सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर लगाए गए अस्थायी दुकान, दुकान के आगे लगाए गए एस्बेस्टस व काउंटर पर शुक्रवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। ढाका गांधी चौक से आईबी रोड, थाना रोड, आजाद चौक रोड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। सुबह से ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई जो शाम में समाप्त हुआ। कई दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया और जुर्माने की राशि वसूल की गई। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर मजिस्ट्रेट के रूप में ढाका नगर परिषद के स्वच्छता पदाधिकारी मनीष कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई थी। इनके साथ काफी संख्या में पुलिस अधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे। सड़क पर अवैध रूप से रखे गए ठेला, चौकी, गुमटी को उठाकर ले जाया गया। अतिक्रमण हटाने के दौरान जो दुकानदार अपना सामान नहीं हटा पाए उसे जेसीबी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.