मोतिहारी, मार्च 16 -- सिकरहना। ढाका पीएचसी के लिपिक व बड़हरवा लखनसेन निवासी आशुतोष कुमार पांडेय उर्फ मुन्ना पांडेय (57 ) का रविवार को असामयिक निधन हो गया। सुबह में उन्हें ब्रेन हेमरेज व हार्ट अटैक की शिकायत के कारण उनकी तबियत गंभीर रूप से खराब हो गयी और वे अचानक बेहोश हो गये। परिजन उन्हें इलाज के लिए ढाका ले गये, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मोतिहारी में एक डॉक्टर के यहां उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी सहित एक पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गये है। उनके निधन की खबर मिलते ही ढाका अनुमंडलीय अस्पताल सहित ढाका में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन पर अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक कर्नल डॉ. एन के साह, पीएचसी प्रभारी डॉ. जितेन्द्र कुमार, हेल्थ मैनेजर विनय कुमार गुप्ता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने गहरा शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.