ढाका के पास खेतों में दिखा बाघ, दहशत में किसान
लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- मैलानी थाना क्षेत्र के ढाका गांव के पास खेतों में काम कर रहे किसानों को बाघ दिखाई दे गया। बाघ को खेतों में घूमता देख किसान डर के मारे अपनी जान बचाकर गांव की ओर भागे। ग्राम प्रधान रामकिशन ने बताया कि किसान फसल में खाद डालने गए थे, तभी उन्हें खेतों के पास बाघ दिखाई दिया। किसी तरह किसान वहां से भागकर गांव पहुंचे और घटना की सूचना दी। इसके बाद वन विभाग को भी जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक किसी वन कर्मी ने कोई ध्यान नहीं दिया। गांव निवासी रंजीत ने बताया कि वह प्रधान के खेत में खाद डालने गया था, तभी सेमर के पेड़ के पास अचानक बाघ नजर आया। बाघ को देखते ही वह जान बचाकर भागा। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को कई बार सूचना दी जा चुकी है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बाघ की मौजूदगी से किसानों में भारी दहशत है और वे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.