मोतिहारी, मार्च 19 -- सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका प्रखंड के पांच पैक्स फुलवरिया, जटवलिया, बड़हरवा लखनसेन, दलपत विशुनपुर व झिटकाही में अध्यक्ष व प्रबंध समिति सदस्य पद के लिए बुधवार को चुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। स्वच्छ व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किये गये थे। सुबह से ही बूथों पर वोटिंग के लिए मतदाताओं की कतार लगी हुयी थी। एसडीओ विजय कुमार, डीएसपी उदय शंकर, प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मो. इस्माइल अंसारी, थानाध्यक्ष राजरूप राय सहित अन्य अधिकारी चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर बूथों का जायजा लिया तथा वहां मौजूद दंडाधिकारी व पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिये। एसडीओ ने कई मतदाताओं के कागजातों की जांच की। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि मतदान करीब 55 प्रतिशत हुआ। उन्होंने बताया कि मतो...