संतकबीरनगर, मई 3 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में क्षय रोगियों को अभियान चला कर खोजा जा रहा है। बलगम जांच के साथ-साथ अब एक्स-रे के माध्यम से भी टीबी के मरीजों की तलाश की जा रही है। दोनों तरह के अभियान में अब तक ढाई हजार से अधिक मरीजों की स्क्रीनिंग हुई है। जो मरीज मिल रहे हैं उन मरीजों को त्वरित दवाएं शुरू कर दी जा रही है। इस अभियान के माध्यम से अधिक से अधिक टीबी के मरीजों को खोजना है और जिले को टीबी मुक्त रखना है। जिले में प्रतिदिन छह गांवों में कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
गांव में कैंप का आयोजन तीन पोर्टेबल एक्स-रे मशीन नियमित रूप से गांवों में जा रही हैं और गांव के लोगों का जो भी टीबी के संभावित मरीज हैं उनकी जांच कर रही हैं। छोटी मशीन होने की वजह से इसे लाने और ले जाने में किसी प्रकार की परेशानी भी नहीं हो रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.