बलरामपुर, फरवरी 8 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। भीषण ठंड के बीच शिक्षा क्षेत्र श्रीदत्तगंज के लगभग ढाई हजार परिषदीय विद्यालयों के छात्र स्वेटर, जूते, मोजे और स्कूल बैग से वंचित हैं। इसके अभाव में बच्चे साधारण कपड़ों में ही विद्यालय आने को मजबूर हैं। शासन द्वारा निर्धारित ड्रेस मद की धनराशि अब तक इन छात्रों के अभिभावकों के खातों में नहीं पहुंच सकी है। विकास खंड श्रीदत्तगंज में 89 प्राथमिक, 24 उच्च प्राथमिक, 33 कंपोजिट विद्यालय, एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तथा एक लघु कृषक माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। इन सभी विद्यालयों में कुल 14,612 छात्र पंजीकृत हैं। इनमें से 11,786 छात्रों के अभिभावकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से प्रति छात्र 1200 रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है। जबकि 2526 छात्रों के अभिभावक अब भी इस राशि से वंचित हैं। धनराशि न म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.