ढाई हजार किसानों ने 430 हेक्टेयर भूमि के बैनामे के लिए भरे सहमति पत्र
लखनऊ, अप्रैल 2 -- आईआईएम रोड पर प्रस्तावित एलडीए की नैमिष नगर योजना लखनऊ के उत्तरी हिस्से का विकास मॉडल बनेगी। योजना को धरातल पर उतारने के लिए स्थल पर विकास कार्य शुरू करा दिया गया है। अभी तक प्राधिकरण के पक्ष में 150 हेक्टेयर भूमि का बैनामा हो चुका है। वहीं, 2500 से अधिक किसानों ने 430 हेक्टेयर भूमि के बैनामे के लिए सहमति पत्र जमा किए हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि इसी साल सितम्बर में योजना के 02 सेक्टरों में भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोल दिया जाएगा। नैमिष नगर योजना की प्रभारी अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि योजना से प्रभावित किसानों को रजिस्ट्री के साथ ही प्रतिकर वितरण से लगातार सहमति पत्र प्राप्त हो रहे हैं। योजना के लिए बीकेटी तहसील के 18 गांवों की लगभग 1486 हेक्टेयर भूमि ली जानी है। इसमें ग्राम-भौली, लक्ष्मीपुर, पूरब गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.