गाज़ियाबाद, जुलाई 1 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। गाजियाबाद। कमिश्नरेट में हर बुधवार आयोजित होने वाले वादी संवाद दिवस के तहत एक जुलाई को भी बड़ी संख्या में फरियादी थानों तक पहुंचे और अपने मामलों की स्थिति की जानकारी ली। तीनों जोन के थानों में कुल 251 वादियों ने पुलिस अधिकारियों और विवेचकों से संवाद कर अपने मुकदमे की प्रगति जानी। पुलिस आयुक्त की ओर से लागू वादी संवाद नीति के तहत यह पहल जारी है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को त्वरित और गुणवत्तापूर्ण न्याय दिलाना है। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नगर जोन के थानों में 73, ट्रांस हिंडन जोन के थानों में 101 और ग्रामीण जोन के थानों में 77 पीड़ित पहुंचे। ------योगेन्द्र सागर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...