हल्द्वानी, मई 31 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी शहर के बीचों-बीच स्थित 50 बेड के आयुष हॉस्पिटल हल्द्वानी में इन दिनों इलाज से ज्यादा 'अटैचमेंट' (संबद्धीकरण) का अनोखा खेल चल रहा है। अस्पताल में औसतन प्रतिदिन मात्र 250 मरीज की ओपीडी है। इस ओपीडी को देखने के लिए 12 डॉक्टर तैनात किए गए हैं इसमें से भी 9 डॉक्टरों को यहां संबद्ध किया गया है। इस पूरी खिचड़ी के पकने की मुख्य वजह यह है कि अधिकतर डॉक्टरों के निजी आवास हल्द्वानी शहर में ही हैं। अधिकारियों ने अपनी सुख-सुविधा के लिए अस्पताल को अखाड़ा बना दिया गया है。 यह भी पढ़ें- होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर नहींबेस अस्पताल में एक डॉक्टर देखते हैं 150 मरीज आयुष हॉस्पिटल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर बेस अस्पताल स्थित है। इस अस्पताल में प्रतिदिन हड्डी रोग और त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 150 से ज्यादा मरीज ...