ढाई साल से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, आंदोलन की चेतावनी
बुलंदशहर, जुलाई 2 -- नगर के चोला स्थित भारत इम्यूनोलॉजिकल्स एंड बायोलॉजिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बिबकोल) के कर्मचारियों ने करीब ढाई साल से वेतन नहीं मिलने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वर्ष 2023 से वेतन न मिलने के कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। कई बार वह शासन स्तर से वेतन की गुहार लगा चुके हैं, मगर अभी तक वेतन को लेकर कोई सुध नहीं ली गई है। कर्मचारियों के वेतन से नियमित काटी गई पीएफ की राशि भी उनके खातों में जमा नहीं की गई। बिबकोल इम्प्लॉईज़ क्रांतिकारी यूनियन ने संयुक्त सचिव एवं प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: कोई खबर नहीं यूनियन के अध्यक्ष हेमंत कुमार कौशिक और सचिव झम्मन सिंह ने बताया कि विभाग ने हाल ही में कैनरा बैंक का लगभग 83 करोड़ का ऋण तो चुकता कर दिया, लेकिन कर्मचारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.