फतेहपुर, अगस्त 18 -- फतेहपुर, संवाददाता। जन्मजात टेढ़े पैर यानी क्लबफुट की समस्या से जूझ रहे जिले के 176 बच्चों को पिछले ढाई साल में इलाज के बाद राहत मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2024 से जून 2026 तक राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीमों ने बच्चों को चिह्नित कर उनका नि:शुल्क इलाज कराया। समय पर इलाज मिलने से इन बच्चों के पैरों की विकृति दूर हुई और उन्हें भविष्य में होने वाली परेशानी से बचाया जा सका। गांव-गांव पहुंच रहीं आरबीएसके टीमें

आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीमें आरबीएसके की मोबाइल हेल्थ टीमें जिले के सभी ब्लाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करती हैं। इसी दौरान जन्मजात क्लबफुट वाले बच्चों की पहचान की गई। चिह्नित बच्चों को विशेषज्ञ डॉक्टरों के पास भेजकर इलाज कराया गय...