ढाई साल पहले हैंडओवर दपसौरा सीएचसी में सिर्फ फार्मासिस्ट तैनात
फतेहपुर, जून 15 -- अमौली। स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के चलते अमौली ब्लाक के दपसौरा में बनी नई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) ग्रामीण जनता के लिए बेकार साबित हो रहा है। कई साल पहले लाखों-करोड़ों की लागत से निर्मित इस भव्य भवन को कार्यदायी संस्था द्वारा विभाग को हैंडओवर भी किया जा चुका है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग स्टाफ की तैनाती को लेकर जरा भी संजीदा नहीं दिख रहा है। इस नई सीएचसी में लंबे समय के इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ एक फार्मासिस्ट की नियुक्ति की। हद तो तब हो गई जब कागजों पर दपसौरा में तैनात यह फार्मासिस्ट जमीनी स्तर पर यहां सेवा देने के बजाय अमौली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपनी ड्यूटी दे रहा है। नतीजतन नई सीएचसी की इमारत पर ताला लटक रहा है और क्षेत्र के ग्रामीण इलाज की आस में आज भी भटकने को मजबूर हैं।
उम्मीदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.