मुजफ्फरपुर, जून 18 -- पारू। थाना क्षेत्र के एक गांव से 14 जून को ढाई साल के मासूम को छोड़कर प्रेमी संग महिला फरार हो गई। वह बाजार करने के बहाने घर से निकली थी। महिला के पति ने थाना में आवेदन दिया है, जिसमें एक मोबाइल धारक को आरोपित किया है। बताया कि 14 जून को पत्नी बाजार करने की बात कहकर घर से निकली। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। वह गहने भी लेकर चली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...