गया, मई 15 -- शेरघाटी थाना क्षेत्र के बीटी बीघा गांव से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां अपने मायके में रह रही एक विवाहिता अपने ढाई साल के बच्चे को छोड़कर अपने मौसेरे बहनोई के साथ फरार हो गई। घटना के बाद पीड़ित पति ने शेरघाटी थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। औरंगाबाद जिले के सलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेरी गांव के रंजन कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी दीपिका कुमारी को उनका मौसेरा बहनोई सूरज कुमार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। यह भी पढ़ें- 4 साल के दिव्यांग बच्चे को सड़क पर छोड़ फरार हो गई मां, जमशेदपुर में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटनापति की शिकायत पीड़ित ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर काम करता था और पत्नी व बच्चे के साथ वहीं रहता था। इसी दौरान झारखंड के रामगढ़ जिले के भुरकुंडा के स...